14 जून 2026
साहिल लुधियानवी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था भोपाल द्वारा हिंदी भवन महादेवी वर्मा कक्ष में पंजाबी और हिंदी की नामचीन लेखिका अमृता प्रीतम की स्मृति में वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव को अमृता प्रीतम पुरस्कार प्रदान किया गया।
संतोष श्रीवास्तव की अब तक 32 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी किताब नागा साधुओं की रहस्यमई दुनिया बेस्ट सेलर में आ चुकी है। उन्हें विदेश के तथा भारत के कई प्रादेशिक तथा अखिल भारतीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

बहुत बहुत शुक्रिया
ReplyDelete