ग्वालियर, 14 जून 2026
राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की त्रिवार्षिक चिंतन बैठक, प्रगति समीक्षा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्वाचन कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यालय, ग्वालियर में गरिमामय एवं वैधानिक वातावरण में संपन्न हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एस.आर. गोले जी एवं सहायक निर्वाचन श्री एम के प्रजापति जी, प्रोफेसर सूरजभान प्रजापति जी एवं श्री वेदप्रकाश सुजेनिया जी अधिकारियों के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई। निर्वाचन उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ख्यालेन्द्र प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गणेश प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री एस.एन. प्रजापति (शिवम), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री चंद्रभान प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भालचंद्र प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन समन्वयक श्री श्याम प्रजापति, राष्ट्रीय संयोजक सामाजिक धरोहर सरंक्षण एवं संवर्धन श्री वेदप्रकाश सुजेनिया, राष्ट्रीय नवीन उद्योग, तकनीकी शिक्षा एवं स्वरोजगार संयोजक इंजी. राकेश प्रजापति उत्तराखंड, राष्ट्रीय संयोजिका महिला शक्ति विंग श्रीमती योगेश्वरी पचोखरिया मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष श्री मनीष कुम्भकार, दिल्ली प्रदेश श्री चन्द्रप्रकाश प्रजापति, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी श्री रवि प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनीष प्रजापति,
चम्बल संभागीय अध्यक्ष श्री महेश प्रजापति (नेता जी) एवं ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष श्री लखनलाल प्रजापति निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर संगठन की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।
बैठक में वर्ष 2023 से 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर वित्तीय पारदर्शिता का प्रतिवेदन भी रखा गया।
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना में युवा एवं महिला नेतृत्व सशक्तिकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वरोजगार प्रोत्साहन, प्रतिभा सम्मान, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ख्यालेन्द्र प्रजापति ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संपूर्ण प्रजापति समाज का सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम की अन्तिम बेला में राष्ट्रीय प्रवक्ता भालचन्द्र प्रजापति जी ने निर्वाचन अधिकारियों, संगठन परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
