समाज कल्याण व शैक्षिक ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा का आयोजन
June 15, 2026
0
आज दिनांक 14 जून 2026 को समाज कल्याण व शैक्षिक ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा का आयोजन जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में अपराह्न 4 बजे बड़े ही सादगी से सम्पन्न किया गया।सभा में लगभग 130 लोगों की उपस्थिति रही जिसमें 90 ट्रस्टीज और मेंबर ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता जनता वैदिक कालेज बडोत के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र लहोड्डा ने की। सभा में उपस्थित ट्रस्टीज और मेंबर ने प्रस्तुत सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित एवं अनुमोदित किये गए । साथ ही ट्रस्ट के नव निर्वाचित बोर्ड को सख्त निर्देशों के साथ काम करने के लिए सहयोग देने की बात कही। और आश्वासन दिया कि ट्रस्ट की भलाई के लिए जो सुधार करने की जरूरत हो वो किया जाए। सभा में सुशील पंवार जी को सर्व सम्मति से नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें पूर्ण अधिकार दिये गए कि वह अपनी नई कार्यकारिणी का गठन बोर्ड के सलाह अनुसार करें। सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत शॉल भेंट कर किया गया। और अपने अपने क्षेत्र में योगदान के लिए कई अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में सभा के अध्यक्ष रहे वीरेन्द्र लहोडा जी ने ट्रस्ट को आशीर्वाद दिया और अपने परिवार से कुछ सदस्यों को ट्रस्टी बनाने का अनुरोध किया। श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा ट्रस्ट का बोर्ड मेम्बर चयनित किये जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभा का समापन वरुण लुहारी को श्रद्धांजलि देकर किया गया।
