विश्व साईकिल दिवस का आयोजन
June 04, 2026
0
दिनांक 03 जून 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी कार्यालय प्रांगण में विश्व साईकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जस्सको उपाध्यक्ष श्री हरिसिंह वर्मा जी एवं सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा किया गया। आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक साईकिल रैली आयोजित की गई।भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर प्रदूषण मुक्त पर्यावरण तथा पैट्रोल बचत के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री आसबीर सिंह, श्री सुशील कुमार तेवतिया, श्री उज्जवल कुमार मलिक सहित समिति के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। हर साल 3 जून को मनाया जाने वाला विश्व साइकिल दिवस लोगों को फिटनेस, दैनिक यात्रा, प्रदूषण कम करने और सतत जीवन शैली के लिए साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है । विश्व साइकिल दिवस 2026 का विषय है "हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना" ।
