आज दिनांक 01 जून 2026 को विश्व दुग्ध दिवस के पावन अवसर पर जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के नेतृत्व में मदर डेयरी पटपड़गंज दिल्ली 110092 के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर डेयरी पटपड़गंज दिल्ली के प्रवेशद्वार एक से प्रवेश करते ही स्वागत अधिकारी श्री आर के पिल्लई द्वारा भ्रमण दल का स्वागत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को मदर डेयरी का स्वादिष्ट एवं गुणवत्ता पूर्ण दूध पिलाया गया। श्री आर के पिल्लई जी ने बताया कि दूध फैट, नोन सोलिड फैट तथा पानी से मिलकर बना होता है। विभिन्न राज्यों के किसानों से सहकारी समितियों के द्वारा एकत्रित दूध वातानुकूलित कंटेनरों द्वारा रेलवे तथा रोड़ के माध्यम से मदर डेयरी पटपड़गंज पहुँचता है जहाँ इसकी स्वच्छता एवं गुणवत्ता की गहन जांच की जाती है। मदर डेयरी की स्थापना 1974 में आपरेशन फ्लड के दौरान किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से की गई थी।मदर डेयरी का उद्देश्य किसानों को अधिकतम मूल्य दिलाना तथा उपभोक्ता को न्यूनतम मूल्य पर दूध उपलब्ध कराना है। 1998 में डा वर्गीस कुरियन के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना तथा इसे श्वेत क्रांति का नाम दिया गया। डा कूरियर के योगदान को याद रखने के लिए उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिए गए नारे जय जय जवान जय किसान को चरितार्थ करते हुए मदर डेयरी आज भी अपने बूथ सेवा निवृत्त सेनिकों को ही एलोट करती है। भ्रमण के अन्तिम चरण में सभी प्रतिभागियों ने मदर डेयरी की स्वादिष्ट एवं लजीज आइसक्रीम का आनंद लिया। गिफ्ट स्वरूप मदर डेयरी जूट बैग पाकर सभी प्रतिभागियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सूचना केन्द्र पुस्तिका में भ्रमण के दौरान मिली जानकारी और मेहमान नवाजी दर्ज कर हमने घर वापसी की।भ्रमण टीम का नेतृत्व जस्सको सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा किया गया। टीम में शीतला कोआपरेटिव सोसायटी से श्री नगेन्द्र शर्मा जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशीष कुमार, दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के पूर्व उप महाप्रबंधक श्री आनंद चौहान, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के पूर्व उप शिक्षा निदेशक श्री एम पी एस दांगी जी, रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरिया गंज के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुशील कुमार जी, जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया जी सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।
