शनिवार 1 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा
“ख्वाबों के पैरहन” (संयुक्त उपन्यास- संतोष श्रीवास्तव एवं प्रमिला वर्मा) एवं “आसमानी आँखों का मौसम” (कथा संग्रह संतोष श्रीवास्तव )
का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे वरिष्ठ साहित्यकार इक़बाल मसूद, मुख्य अतिथि होंगे मौलाना आज़ाद उर्दू युनिवर्सिटी के निदेशक प्रो डॉ. मोहम्मद अहसान, विशिष्ट अतिथि होंगी डॉ.सबीहा रहमानी, समीक्षक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.नीलिमा रंजन, मेहमूद मलिक भी उपस्थित रहेंगे।
आप सभी साहित्य प्रेमी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
