झांसी रोड स्थित तपोवन परिसर में आज “लगाओ वृक्ष योजना 2026” (स्वैच्छिक) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीना अवधेश कुमार शिव कुमार वन मंडल अधिकारी (डी एफ ओ), सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर सपना पाठक वन विस्तार अधिकारी सामाजिक वानिकी इकाई ग्वालियर, वनपाल राजेन्द्र कुमार शर्मा, वनरक्षक सौरभ हिडोलिया एवं पर्यावरण प्रेमी ख्यालेन्द्र प्रजापति, श्री मती कविता प्रजापति, वीरेन्द्र चौबे एवं मनोज कौशिक के द्वारा अपने एवं परिजनों की स्मृति के रूप में समस्त स्टाफ के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली एवं प्राकृतिक संतुलन को सुरक्षित करना है । मुख्य अतिथि जी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए एवं मुख्य अतिथि द्वारा सभी पर्यावरण प्रेमियों से निवेदन किया गया की तपोवन में आप अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।
वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षों की देखभाल, संरक्षण एवं नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
