5 जून 2026 को आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा ओनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा सुशील कुमार विमल डिप्टी कमिश्नर मिनिस्ट्री ओफ हैल्थ गवर्नमेंट ओफ इंडिया द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डा विमल जी ने बताया कि पर्यावरण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई में समस्त विश्व को एकजुट होना होगा। बढ़ते तापमान, बिगड़ते पारिस्थितिक तंत्र और विनाशकारी मौसम की चरम घटनाओं के साथ, मानवता एक नाजुक मोड़ पर खड़ी है। लेकिन हम असहाय नहीं हैं। हम सामूहिक रूप से एक जुट होकर इस समस्या का निराकरण कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर ओनलाइन वैबीनार आयोजित करने के लिए डा विमल जी द्वारा दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी प्रबंधक मंडल को बधाई दी गई। सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती नेहा दहिया द्वारा इस अवसर पर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा भावी पीढ़ी के लिए पर्याप्त संसाधन मोहिया कराने हेतु पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।श्री देवेंद्र पाल सिंह दलाल जी ने बताया कि विश्व के बिगडते हुए पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए आम जनता को जागरूक करने हेतु संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में सर्वप्रथम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस, 2026 की थीम 'प्रकृति के साथ जीना' रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में जलवायु परिवर्तन के लिए पूरी दुनिया से अपील की है। इस बार इस कार्यक्रम की मेजबानी अजरबैजान के बाकू शहर को दी गई है। प्राकृतिक चिकित्सक डा नीतू जैन ने बताया कि हम फ्लोटिंग पेपर का प्रयोग मितव्ययिता पूर्वक करके बहुत सारे पेडों को कटने से बचा सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री संजय वर्मा जी ने अपने संबोधन में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी एवं उसकी अनुषंगी दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी को कार्यक्रम के आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। सहकारिता आन्दोलन के द्वारा निरन्तर जागरूकता अभियान चला कर, अधिक से अधिक पेड़ लगा कर तथा प्लास्टिक मुक्त विश्व बना कर हम पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। गवर्नमेंट एम्प्लाईज कोआपरेटिव अर्बन टी सी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ रवि अम्बैस्ट जी ने बताया कि हम पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत किसी भी छोटी सी पहल से कर सकते हैं। निजी वाहन के बजाय सार्वजनिक वाहन से यात्रा करके पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है।डा सरिता गुप्ता जी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें वर्ष में केवल एक दिन ही प्रयास करने के बजाय हर दिन पर्यावरण संरक्षण की पहल करनी चाहिए। हर दिन जल की कुछ बूंद बचाकर हम बहुत बड़ी मात्रा में जल बचा सकते हैं। एक बीमा कंपनी ने अपनी पेपरलेस बीमा पोलिसी जारी कर बहुत बड़ी संख्या में पेड़ों को कटने से बचाया है। कार्यक्रम में जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्रीमती निशा शर्मा, कुमारी खुशी तेवतिया, कुमारी निधि पाल, श्री आसबीर सिंह, श्रीमती चंचल सहित बडी़ संख्या में प्रति बागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अन्त में दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के सरंक्षक श्री एम पी एस दांगी जी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को बधाई दी तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
