विश्व पर्यावरण दिवस पर जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
June 06, 2026
0
दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन पर्व पर दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के तत्वावधान में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा पूर्वी दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जस्सको उपाध्यक्ष श्री हरिसिंह वर्मा जी द्वारा जामुन का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर जस्सको सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने पर्यावरण सरंक्षण में पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जस्सको प्रबंधक मंडल पर्यावरण के प्रति बहुत संवेदनशील है और वर्ष भर अपने सदस्यों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहती है। कार्यक्रम में जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, डायरेक्टर श्री आशीष कुमार एडवोकेट, कुमारी डिम्पल, श्री उज्जवल मलिक, श्री आसबीर सिंह, श्री सोहन पाल जी सहित बडी़ संख्या में कार्यक्रम भाग लिया।
