रजनीश कुमार प्रजापति ने भाजपा छोड़, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली
June 06, 2026
0
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, औरैया के जिला सह-संयोजक, युवा राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन के डायरेक्टर रजनीश कुमार प्रजापति ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने रजनीश कुमार प्रजापति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, कांग्रेस संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण, सामाजिक उत्थान एवं संगठन विस्तार में उनके योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि रजनीश कुमार प्रजापति अधिक से अधिक पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मनोनीत होने पर रजनीश कुमार प्रजापति ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
