केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री हर्ष मलहोत्रा जी से उनके कार्यालय में भेंट
May 19, 2026
0
आज दिनांक 18 मई 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि दिल्ली के प्रतिनिधिमण्डल ने माननीय श्री हर्ष मलहोत्रा जी सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार एवं से उनके कार्यालय में भेंट की तथा जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत उसकी अनुषंगी दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी लि की कार्य सूची प्रस्तुत की। समिति द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर सेवा पखवाड़े का आयोजन, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क नेत्र मोतियाबिंद आपरेशन जैसे जन उपयोगी कार्यो के संचालन के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा प्रबंधन मंडल को बधाई दी गई । प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मंत्री जी का बुके एवं शाल से सम्मान किया गया।प्रति निधि मंडल अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ एम पी एस दांगी जी ने मिलने का समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन, श्री आशवीर सिंह एवं श्री उज्जवल मलिक ने कार्यक्रम में भाग लिया। माननीय मंत्री जी के पास पहुंचे समस्याग्रस्त लोगों की समस्याओ का तुरंत निदान करके उनका मन मोह लिया । जनता दरबार में मंत्री जी की कार्यशैली वास्तव में प्रेरणा दायक रही।
