दिल्ली पूर्व प्रांत द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह अत्यंत हर्ष उल्लास एवं गरिमा में वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य परिवहन मंत्री हर्ष मेहरोत्रा मुख्यअतिथि की रूप में उपस्थित रहे, साथी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन प्रांत व क्षेत्र के सभी पदाधिकारी तथा गणमान्य अतिथि गण समझ में शामिल हुए। इस अवसर पर सामाजिक सेवा एवं समर्पण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान डॉ. अर्चना गर्ग को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ अर्चना गर्ग को प्राप्त यह सम्मान उनके सतत सेवा कार्य, सामाजिक समर्पण एवं परिषद के प्रति सक्रिय सभागता का प्रतीक है। परिषद परिवार ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान करी। समारोह के दौरान रंगारंग, राधाजी एवं गोपियों संग रास और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। होली के पावन अवसर पर आपसी प्रेम सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया, उपस्थित अतिथियों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया।
