सुर साहित्य परिषद् और हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुर साहित्य परिषद् का वार्षिकोत्सव 17 अप्रैल 2025 को हंसराज कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र का संचालन ज्ञानेन्द्र प्रयागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वासुदेव राजन जी द्वारा गणेश स्तुति से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदेश त्यागी, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (दिल्ली), अंतरराष्ट्रीय शायर, हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर रमा, सुर साहित्य परिषद् के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ संजय जैन, आकाशवाणी के कार्यक्रम निदेशक श्री राम अवतार बैरवा, सुर साहित्य परिषद् के संरक्षक श्री मुकेश शर्मा, सुर साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ओमप्रकाश प्रजापति, सुर साहित्य परिषद् के संरक्षक डॉ जय सिंह आर्या, सुर साहित्य परिषद् की महासचिव डॉ उर्वी ऊदल द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात श्रीमती ईशा भारद्वाज द्वारा सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने खूब तालियां बटोरी। डॉ संजय जैन की पुस्तकें, मेरी रूबाइयां और शायर एक गायक अनेक का विमोचन भी किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और साहित्यकारों द्वारा पुस्तक के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। द्वितीय सत्र का संचालन डॉ सत्यम भास्कर द्वारा मनमोहक अंदाज में किया गया। सुर साहित्य परिषद् द्वारा हंसराज कॉलेज की प्राचार्या, प्रोफेसर रमा को सुर साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मशहूर शायरा फौजिया अफजाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से डॉ ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर गायक वासुदेव राजन ने डॉ संजय जैन की ग़ज़लों को तरन्नुम में गाकर खूब तालियां बटोरी। इसी क्रम में वात्सल्य परिवार के बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन किया जिसमें युवाओं को अपने जीवन का वास्तविक मूल्य बताने का प्रयास किया। इस नाटिका ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में दिल्ली और देश के अन्य राज्यों के प्रसिद्ध साहित्यकार और समाज सेवियों जैसे श्री विनोद पाराशर, सविता चड्ढा, प्रेम सागर प्रेम, प्रमिला भारती, पुष्पा सिंह बिसेन, कुसुम सिंह, प्रेम बिहारी मिश्रा, खुर्रम नूर, विवेक कवीश्वर और कविता मल्होत्रा को सुर साहित्य परिषद् द्वारा सुर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। तृतीय सत्र का संचालन डॉ उर्वी ऊदल ने बहुत शानदार अंदाज में किया। इस सत्र में दिल्ली और देश के अन्य राज्यों के प्रसिद्ध कवियों जैसे श्री आदेश त्यागी, डॉ जय सिंह आर्या, मुकेश शर्मा, राजेश प्रभाकर, संजीव कुमार, राज रानी भल्ला, तूलिका सेठ, मनोज कामदेव, नाथूलाल, अशोक भारद्वाज, मधु शर्मा मधुर, , डॉ दीपा , मीनाक्षी भसीन, सुबोध कुमार, अजीत अनुराग, वैभव वंदन, श्री चंद भंवर, प्रिंस चंदेला, ज्ञानेन्द्र प्रयागी, ललित मोहन जोशी, डॉ सत्यम भास्कर द्वारा काव्यपाठ किया गया। सुर साहित्य परिषद् के पदाधिकारियों जैसे डॉ उर्वी ऊदल महासचिव , डॉ सत्यम भास्कर उपसचिव, अनुराधा पाण्डेय कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य जैसे ज्ञानेन्द्र प्रयागी, ललित मोहन जोशी, मनोज डागर, ईशा भारद्वाज को कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। हंसराज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ ० रवि और डॉ ० उर्वी ऊदल ने कार्यक्रम का संयोजन किया | अंत में सुर साहित्य परिषद् के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ संजय जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।