नई दिल्ली। ट्रू मीडिया समूह आज साहित्य, कला, संस्कृति और पत्रकारिता की दुनिया में समर्पण और निष्ठा का प्रतीक तथा एक प्रखर पहचान बन चुका है। इस समूह की नींव रखने वाले स्वर्गीय श्री लालसिंह प्रजापति जी का देहावसान 17 अप्रैल 2013 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर ट्रू मीडिया समूह की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन अर्पित किया गया। उनका संपूर्ण जीवन साहित्य और पत्रकारिता के लिए समर्पित रहा। स्वर्गीय श्री लालसिंह प्रजापति जी के सिद्धांतों और मूल्यों को आज भी उसी निष्ठा से जीवित रखा जा रहा है। उनके सुपुत्र श्री ओमप्रकाश प्रजापति न केवल ट्रू मीडिया समूह की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसे एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। श्री ओमप्रकाश प्रजापति एक प्रतिष्ठित संपादक, एंकर, लेखक और साहित्यकार हैं तथा आकाशवाणी, दिल्ली से लगातार साहित्यिक समाचारों का वाचन भी करते हैं। उन्हें विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्यावाचस्पति एवं विद्यासागर जैसी मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। श्री ओमप्रकाश प्रजापति के नेतृत्व में ट्रू मीडिया समूह ने कई रचनात्मक और प्रेरणादायक मंच स्थापित किए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:- ट्रू मीडिया पत्रिका- साहित्य की विविध विधाओं को समर्पित यह पत्रिका देशभर के लेखकों और कवियों के लिए एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। ट्रू मीडिया पत्रिका, इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस, एक्सक्लूजिव वर्ल्ड रिकार्डस एवं गिलोबल बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित है। अब तक ट्रू मीडिया पत्रिका के 120 से अधिक व्यक्तित्व- कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक प्रकाशित। ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच- महिलाओं को साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक समर्पित मंच प्रदान करता है। ट्रू मीडिया यूट्यूब चैनल- कविताओं, लेखों, साक्षात्कारों, पॉडकास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विश्वभर में साहित्य प्रेमियों तक पहुँचता है। ट्रू मीडिया डिवाइन- आध्यात्मिक साहित्य और धार्मिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का प्रयास। ट्रू मीडिया ओपन माइक- उभरते हुए युवा कलाकारों को मंच देने की एक पहल।
ट्रू मीडिया समूह के सहयोग से आयोजित किए गए वृंदावन साहित्य महोत्सव, हरिद्वार साहित्य महोत्सव और कुरुक्षेत्र साहित्य महोत्सव जैसे कार्यक्रमों ने देश-विदेश के साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान किया। इन आयोजनों में अमेरिका, जापान, कोलंबिया, न्यू यॉर्क सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए रचनाकारों की उपस्थिति रही। इन आयोजनों को साहित्य जगत में भूरी-भूरी सराहना मिली और इन्हें एक नए साहित्यिक आंदोलन की संज्ञा दी जा रही है। हाल ही में ट्रू मीडिया समूह के सहयोग से ट्रू मीडिया साहित्यिक हिंदी कैलेंडर 2025 का प्रकाशन। ट्रू मीडिया समूह आज सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है, जो शब्दों, विचारों और मूल्यों के माध्यम से समाज में नवचेतना का संचार कर रहा है। स्वर्गीय श्री लालसिंह प्रजापति जी की स्मृति में यह संगठन निरंतर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और श्री ओमप्रकाश प्रजापति के नेतृत्व में भविष्य में और भी व्यापक प्रभाव उत्पन्न करने को तत्पर है। स्वर्गीय श्री लालसिंह प्रजापति जी की पुण्यतिथि पर ट्रू मीडिया समूह की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन।