श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में राम चरित्र मानस के अनुसार “भगवान राम भ्राता भरत, लक्ष्मण व शत्रुघन के चल चरित्र का मंचन किया गया | भोले नाथ भगवान शंकर भगवान राम के बालक रूप दर्शन के लिये मदारी बने तथा चारो राजकुमार को देख कर नृत्य किया | गुरू विशिष्ठ के गुरूकुल के राज कुमारों की शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में शिक्षा का दृश्य प्रस्तुत किया गया |
ऋषिवर विश्वामित्र जी का राजा दशरथ के दरवार में पधारना, युवराज राम व लक्ष्मण को ऋषि रक्षा हेतु वन गमन में ले जाना | ताड़का वध अहिल्या उध्दार, विश्वामित्र के साथ श्री राम व श्री लक्ष्मण का जनक पुरी पहुचना | माँ भगवती स्वरूपा भूमिजा सीता जी का गौरी पूजन तक की लीला प्रदर्शित की गई |
लीला दर्शन हेतु उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्य मंत्री व राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा लीला स्थल पर पधारे | श्री शर्मा का लीला के स्वागत कक्ष में अभिन्दन किया गया | श्री दिनेश शर्मा रामलीला केवल नाटकीय मंचन नहीं हैं | रामलीला हमें सिखाती हैं की जीवन कैसे बदल सकता हैं माता – पिता, भाई – पत्नी के सथा क्या व्यवहार होना चाहिये | रामलीला में दर्शको की उपस्थिती करोना के बाद बढ़ी हैं | ईश्वर में आस्था बढी हैं |
लीला के दर्शन हेतु आप पार्टी नेता व महाराष्ट्र व गोवा के प्रभारी श्री दीपक सिंगला के नेतृत्व में विधायक श्री कुलदीप कुमार, विधायक श्री एस० के० बग्गा, श्री विजय सिसोदिया (मानु), श्रीमती रचना सेठी, व समस्त निगम पार्षद पधारें | आज की लीला में श्री रवि कुमार अग्रवाल, श्री राजीव तागड़ी, श्री योगेंद्र बंसल, श्री सचिन गर्ग, श्री राजीव अग्रवाल, श्री राजेश सेठ, श्री मोहन चन्दना, श्री नवीन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें |
प्रेषक
सुरेश बिंदल