गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बी.ए. एलएल.बी. (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) एवं एलएल.बी. (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐश्वर्या रतरा, अविरल सिंह, खुशी ओझा, नीति राजपूत, यथार्थ मिश्रा, प्रज्ज्वल त्यागी, आशुतोष, प्रशांत कुमार आदि ने भारतीय संविधान के महत्व पर सम्भाषण दिये। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि संविधान के अनुसार नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। संविधान का सम्मान सर्वोपरि है। संविधान की सार्थकता तभी है जब हम अपने कर्तव्यबोध से जुडें़। केवल संविधान दिवस एक दिन मना लेने की खानापूर्ति से बचना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. दीक्षा मुंजाल शंकर एवं डॉ. पूजा देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संविधान की मूल भावना, संवैधानिक नैतिकता, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्श एक सशक्त एवं समावेशी समाज के निर्माण का आधार हैं। वक्ताओं ने कानून के समक्ष समानता, सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण में विधि विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की। डाॅ. अलका अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. अटल कुमार ने अतिथियों, संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। संचालन भार मानसी पाल एवं अर्शिता राज सिंह ने संभाला।
मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
November 26, 2026
0