आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि दिल्ली द्वारा दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा माह के समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन के महामंत्री श्री विजय मोहन जी द्वारा की गई। श्री विजय मोहन जी ने अपने कर कमलों से एक पीपल का पौधारोपण किया। अपने सदस्यों की आर्थिक सहायता के साथ साथ सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष भर कार्य करने के लिए श्री विजय मोहन जी द्वारा जस्सको सोसायटी प्रबंधन मंडल की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जस्सको सोसायटी की ओर से श्री विजय मोहन जी को एक मनी प्लांट का पौधा तथा अंगवस्त्र भेंट किया गया।
जस्सको सोसायटी के अध्यक्ष श्री शिव दत्त सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। दिल्ली सरकार के पूर्व उप शिक्षा निदेशक श्री एम पी एस दांगी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर जस्सको अध्यक्ष श्री शिव दत्त सिंह, सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन, डायरेक्टर श्री आशीष कुमार एडवोकेट, श्रीमती ममता कुमारी, प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री गौरव त्यागी, श्रीमती सविता रानी, श्री सोहन पाल, आसबीर सिंह, श्री उज्जवल मलिक, कुमारी डिम्पल, खुशी, श्रीमती चंचल, श्री रविन्द्र सिंह, श्रीमती सुनीता देवी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर फलदार एवं छायादार कुल 70 पौधे लगाये गये।

