आज दिनांक 9 सितम्बर 2026 को दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन समारोह शशि सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल न्यू माडर्न शाहदरा दिल्ली-110032 में कला प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर नेत्रदान जागरूकता हेतु "नेत्रदान महादान " विषय पर आयोजित कला प्रतियोगिता के प्रथम, दितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले क्रमशः दिव्याशं कुशवाहा, यशिका एवं दिलजीत सिंह प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्रीमती राखी नेत्र बैंक प्रबंधक, डॉ श्राफ आई चैरिटी अस्पताल के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अपने संम्बोधन में श्रीमती राखी जी ने नेत्र की देखभाल तथा नेत्रदान की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती राखी जी एवं शशि सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबंधक परम आदरणीय श्री सुरेन्द्र वर्मा जी को दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा शाल से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक श्री सुरेन्द्र वर्मा जी द्वारा कार्यक्रम आयोजक टीम के सभी सदस्यों श्रीमती राखी जी, श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी, श्रीमती चंचल एवं कुमारी डिम्पल को बैग भेंट किया गया समाज उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
गजेन्द्र पाल सिंह सारन अध्यक्ष
दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी लि दिल्ली
