होटल एण्ड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन आगरा संस्था द्वारा दालवाटी का कार्यक्रम होटल मार्क रॉयल में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ मिलकर बारिश के मौसम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दालवाटी के आयोजन में मनोरंजन का लुफ्त उठाया और सभी ने एसे प्रोग्राम पूरे वर्ष करने का प्लान किया जिस से सभी एक दूसरे के बारे में सुख दुख का ख्याल रखें संस्था संरक्षक शांति स्वरूप अध्यक्ष रमेश वाधवा उपाध्यक्ष महेश धाकड, विनय अंबा , मंगल सिंह धाकड़, अनुराग दीक्षित,पुनीत अरोड़ा,प्रेम सिंह ,सचिव अवनीश शिरोमणि, सिद्धार्थ अरोरा ने आयोजन मैं सम्मिलित हुए सभी विधायको पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी,संसद चाहर जी, संसद नवीन जैन जी, केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल जी,अध्यक्ष सहकारिता बैंक प्रदीप भाटी जी को पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। सस्था के कोषाअध्यछ कौशम्बी अग्रवाल, हरिकांत शर्मा, कप्तान सिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी पुनीत अरोड़ा , वीरेन्द्र शर्मा , डॉ.एच.बी.सिंह,विनीत शर्मा,अनीश मिश्रा, व समस्त पदाधिकारियों ने आये सभी गणमान्य व्यक्तियों प्रहलाद अग्रवाल,अमूल्य कक्कड़, यू एन शुक्ला,सी एफ ओ डी के सिंह, का जोरदार स्वागत किया। दालवाटी के आयोजन का संस्था के सभी सदस्यों के परिवार बच्चों एवं महिलाओं ने एंकर के साथ मिलकर मनोरंजन का लुफ्त उठाया।
