गाजियाबाद। विश्व विख्यात महाकवि डाॅ. कुंअर बेचैन जयंती उत्सव-2026 का छठा कार्यक्रम देेवप्रभा प्रकाशन ने नेहरु नगर में ‘बातें कुंअर की’ नाम से आयोजित किया। इसमें 18 कवियों ने काव्य पाठ किया। सभी को अंगवस्त्र और मोतियों की माला भेंटकर सम्मानित किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि महाकवि डाॅ. कुंअर बेचैन लिखित साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला है। उनका जो साहित्य अप्रकाशित है, उसे भी प्रकाश में आना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध महाकवयित्री डाॅ. मधु चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर सभी ने महाकवि कुंअर बेचैन की स्मृतियों को नमन किया। सभी ने उनके संस्मरण साझा किये और अपने मधुर काव्य पाठ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। काव्य पाठ करने वालों में डाॅ. अजय अटल कासगंज, डाॅ. विवेकानंद शुक्ल, अतुल कुमार सिंह, मिलन बटोही, अमिताभ मासूम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डाॅ. तारा गुप्ता, शोभा सचान, अजीत श्रीवास्तव, ज्योति किरन राठौर, डाॅ. सुरुचि सैनी, डाॅ. सुधीर त्यागी, संजय पांडेय, डाॅ. तूलिका सेठ आदि थे। कुशल संचालन सुप्रसिद्ध कवि डाॅ. चेतन आनंद ने किया। लगभग पांच घंटे चले इस कार्यक्रम के संयोजक अमिताभ मासूम और डाॅ. चेतन आनंद ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
