शशि पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा एक "सहकारी प्रश्नोत्तरी" कार्यक्रम का आयोजन
July 05, 2026
0
आज दिनांक 3 जून 2026 को पूर्वी दिल्ली स्थित न्यू माडर्न शाहदरा के शशि पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा एक "सहकारी प्रश्नोत्तरी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय पंजीयक सहकारी समितियां दिल्ली सरकार के निर्देशन में भारत सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच साल पूरे होने पर चलाये जा रहे सहकारिता सप्ताह में आयोजित "सहकारी प्रश्नोत्तरी" कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक डा सुरेन्द्र वर्मा जी एवं डा एम पी एस दांगी जी पूर्व उप शिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी 23 छात्रों को ए, बी, सी, डी चार ग्रुप में विभाजित कर ग्रुप वाइज प्रश्न पूछे गये। सहकारिता की गूढ़ जानकारी से संबंधित प्रश्नो के छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से उत्तर दिये गये। छात्रों द्वारा दिए गए उत्तर के आधार पर कार्यक्रम निर्णायक मंडल जस्सको सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन एवं प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया द्वारा डी ग्रुप को प्रथम विजेता, बी ग्रुप को दितीय, ए ग्रुप को तृतीय जबकि ग्रुप सी को शांत्वना पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 500 रु, 250 रु, 200 रु तथा 160 रु के नगद पुरस्कार घोषित किये गए। पुरस्कार प्राप्त कर छात्र खुशी से झूम उठे। स्कूल प्रबंधक श्री सुरेन्द्र वर्मा जी द्वारा कार्यक्रम आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया गया। जस्सको टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजक टीम श्रीमती प्रतिभा शर्मा प्रवक्ता हिन्दी तथा श्रीमती रेनू शर्मा प्रवक्ता बिजनिस स्टेडीज के उत्कृष्ट सहयोग की सराहना की गई। स्कूली छात्रों को सहकरिता से रूबरू कराने के उद्देश्य से जस्सको द्वारा आयोजित "सहकारी प्रश्नोत्तरी" कार्यक्रम की डा दांगी जी द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
