मथुरा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक शशि, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में सम्मानित
July 25, 2026
1
फतेहगढ़(फर्रुखाबाद ) की साहित्यिक - सांस्कृतिक संस्था -"प्रबोधिका" के तत्वाधान में दिनांक 24 जुलाई 26 को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित सातवें वार्षिक समारोह में मथुरा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक शशि के साहित्यिक अवदान के लिए उनको संस्था के शिखर सम्मान-" प्रबोधिका रत्न" से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ राज कुमार सिंह जी एवं सचिव श्री जवाहर गंगवार जी ने डॉ दिनेश पाठक शशि को शॉल उड़ाकर , स्मृति चिन्ह एवं स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, सम्मान पत्र तथा इक्यावन सौ रुपये प्रदान कर संस्था के शिखर सम्मान - "प्रबोधिका रत्न" सम्मान से सम्मानित किया। डॉ दिनेश पाठक शशि को अब तक भारत सरकार के प्रेमचंद और लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रीधर पाठक नामित पुरस्कार, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान एवं बाल साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार - "अखिल भारतीय बाल साहित्य भारती सम्मान" मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल का - "गजानन माधव मुक्तिबोध" पुरस्कार सहित तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। उनकी कई बाल कहानी एवं ब्रजभाषा कहानी कक्षा एक से बी ए तक के हिन्दी पाठ्यक्रम में समाहित की जा चुकी हैं साथ ही उनके साहित्य पर अब तक 1 लघुशोध एवं 3 शोध हो चुके हैं। और वर्तमान में 3 शोध जारी हैं। समारोह में राय बरेली से पधारे राष्ट्रीय कवि श्री नीरज पांडेय एवं श्री रामशंकर अवस्थी 'अबोध' को भी सम्मान पत्र , स्मृति चिन्ह एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया ।
समारोह में संस्था की पत्रिका प्रबोधिका के लोक नाट्य विशेषांक का लोकार्पण एवं डॉ राज कुमार सिंह जी की पुस्तक -"स्याही के निशान" का मंचाशीन अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राज कुमार सिंह जी ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ ओंकार सिंह यादव एवं डॉ नीलम यादव थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट श्री जवाहर गंगवार जी ने किया।

बहुत बहुत बधाई
ReplyDelete