मेवाड़ परिवार ने भी लगाया एक पेड़ मां के नाम
July 15, 2026
0
गाजियाबाद। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के निर्देश पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
