काईट मानद विश्वविद्यालय में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज (सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों) पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदित आठ दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ 22 जून 2026 को हो चुका है।
8 दिवस तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रांगण में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की टीम का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नागराज रामराव एवं शैक्षणिक निदेशक प्रो (डॉ.) आदेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया ।
हैप्पीनेस एंड कॉग्निशन सेंटर के प्रमुख प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार शर्मा ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और मूल्य-आधारित शिक्षा की आवश्यकता के साथ-साथ सेंटर की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रो. (डॉ.) नागराज रामराव जी ने अपने संबोधन में भ्रातत्त्व भाव एवं वसुधैव कुटुम्बकम आधारित हमारी प्राचीन परंपरा की विशेषताओं की ओर ध्यान दिलाया।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की टीम की मुख्य वक्ता, डॉ वंचना सिंह ने आज की तकनीक के विकास के साथ समाज में उत्पन्न भ्रम की स्थिति की की ओर सभी संकाय सदस्यों का ध्यान दिलाया।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की टीम के आब्जर्वर डॉ. युधिष्ठिर सिंह ने आठ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी को कार्यक्रम के नियमों से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय के सम-कुलपति डॉ. मनोज गोयल, शैक्षणिक निदेशक प्रो (डॉ.) आदेश कुमार पांडेय एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की टीम के सह-सुविधा प्रदाता, डॉ. आभा मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को उत्तम अन्वेषण की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ. स्निग्धा चतुर्वेदी जी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
