काईट मानद विश्वविद्यालय द्वारा 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रही। इस थीम का उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
योग दिवस कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक डॉ. प्रभा सेंगर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभों तथा नियमित योग अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभावों को समझा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागराज रामराव, प्रति-कुलपति डॉ. मनोज गोयल, के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
