जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
June 21, 2026
0
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के कार्यालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जस्सको उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह वर्मा एवं श्री एम पी एस दांगी पूर्व उप शिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक की नंद नगरी शाखा के प्रबंधक श्री राम बजाज की सपत्नीक गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 'करो योग रहो निरोग' के उदघोष के साथ आरंभ कार्यक्रम में पदमासन, हास्य योग तथा ब्राहम्री प्राणायाम सहित अनेक क्रिया कलाप कराये गये। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि ट्रु मीडिया के मुख्य सम्पादक डा. ओमप्रकाश प्रजापति ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने के लिए नित्य प्रति योग करने की सीख दी। योगाचार्य श्री तीरथ राजोरिया एवं उनकी टीम द्वारा योग को सरल शब्दों में समझाया एवं कराया गया। कार्यक्रम में दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के उपनिदेशक श्री आनंद चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह, रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुशील तेवतिया, जस्सको डायरेक्टर श्री आशीष कुमार, प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री सोहन पाल, उज्वल मलिक, आसबीर सिंह, श्रीमती सविता रानी, चंचल, कुमारी डिम्पल तथा मुकेश प्रजापति ने भाग लिया। अन्त में समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को फलाहार एवं जलपान कराया गया। जस्सको सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
