राजेश भास्कर
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के निर्देशानुसार जनपद में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है इसी क्रम में साहिबाबाद पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि वादी श्री आदित्य मिहिर पुत्र श्री हेमन्त कुमार शर्मा निवासी 4/26, सेक्टर-5, राजेंद्र नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित तहरीर दी गयी जिसमें दिनांक 09.06.2026 की रात्रि 03.00 बजे अज्ञात चोरों ने मेरे घर के सामने पार्क की गई टोयोटा फॉर्चूनर कार का सफ़ेद रंग यूपी 14 जी 7707 चुरा ली है चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पहले, चोरों द्वारा मेरे घर के सामने लगे हुए दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया और उस अवसर का फायदा उठाकर कार चोरी कर ली। हमें सुबह 08:15 बजे कार के चोरी होने का पता चला। वादी श्री आदित्य मिहिर की सूचना पर थाना साहिबाबाद द्वारा तत्काल उचित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा घटना के सफल अनवारण व बरामदगी करने हेतु थाना साहिबाबाद द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिस पर थाना साहिबाबाद टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 24 घण्टे में चोरी हुई कार टोयोटा फार्च्यूनर एक फर्जी नंबर प्लेट व 02 अभियुक्तों को रोटरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त शावेज़ व सहवाज ने पूछने पर बताया कि हमारे गैंग का लीडर हमारा साथी नदीम है नदीम के पास ही अलग-अलग राज्य से अलग-अलग गाड़ियों की मांग आती है जैसे ही उसके पास जिस भी गाड़ी की मांग आती है तो हम तीनों लोग मिलकर उसी गाड़ी को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव में जंहा से भी मौका मिलता है वही से गाड़ी चुरा लाते है उसके बाद उस गाड़ी का इंजन नंबर, चेचिस नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर व गाड़ी की डेन्टिग पेंटिग कराकर उसी राज्य में बेच देते है गाड़ी किस राज्य में जाएगी और किसी आदमी को देनी है इसकी सारी जानकारी नदीम के पास ही होती है जब हम दोनों लोग गाड़ी को यहां से लेकर निकल जाते है तब नदीम भाई ही हमें बताते है कि गाड़ी को किस राज्य मे लेकर जाना है। अधिकतर हम लोग गाड़ियां महाराष्ट्र गुजरात और उत्तर पूर्वी राज्यों में बेचते हैं और गाड़ी को बेचकर जो भी पैसा मिलता है उसे पैसे को हम तीनों लोग आपस में बराबर बांट लेते है एसीपी ने बताया की पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान शहबाज मिर्जा पुत्र जावेद मिर्जा निवासी बागपत गेट मकसूद अली का चौक थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ उम्र 30 वर्ष शाहवेज उर्फ शावेज पुत्र जावेद मिर्जा निवासी बागपत गेट, मकसूद अली का चौक थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं वही फरार गैंग के सरगना नदीम की तलाश की जा रही है।
