दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के सौजन्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर ओनलाइन वैबीनार
April 23, 2026
0
आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के तत्वावधान में दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के सौजन्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर ओनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डा सुशील कुमार विमल डिप्टी कमिश्नर, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डा विमल जी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष एवं प्रबंधक मंडल को बधाई दी तथा पृथ्वी के संसाधनों के सदुपयोग की सीख दी।इसकी शुरुआत हमें रिसाइकिल होने योग्य पोलिथीन का उपयोग से कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण की हमारी छोटी सी यह पहल एक दिन पृथ्वी संरक्षण का एक बड़ा बदलाव सिध्द होगी।पूर्व विज्ञान अध्यापक श्री देवेंद्र पाल सिंह दलाल जी ने बताया कि विश्व का पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जहाँ प्रकृति ने जीवन अनुकूलन की सभी आवश्यकताएं प्रचुर मात्रा में प्रदान की हैं जिनके अंधाधुंध दोहन से नयी पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। विश्व के 192 देशों की पृथ्वी रक्षा की इस पहल की 2026 की थीम "हमारी शक्ति हमारा ग्रह" निर्धारित की गई है। जो इसके महत्व को दर्शाती है। गवंर्मेंट एम्प्लाई एम्प्लाईज अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष डा रवि अम्बेस्ट जी ने बताया कि मानवता के सुखद भविष्य की कामना केवल प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके ही कर सकते हैं। सोशल एक्टिविस्ट डा अशोक तिवारी जी ने बताया कि भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए। दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के संरक्षक डा एम पी एस दांगी जी ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित कर हमारी समिति आम जनता को जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। जिसके लिए हम अपने प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में टुरु मीडिया के मुख्य संपादक डा ओम प्रकाश प्रजापति जी, पूर्व उप महाप्रबंधक दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक श्री आनन्द पाल चौहान, जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री आस बीर सिंह, कुमारी डिम्पल, कुमारी खुशी तेवतिया, श्रीमती सविता रानी एवं दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने गर्मजोशी से भाग लिया।
