दिल्ली 20 मार्च:~स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव एवं धर्म सम्मेलन के दूसरे दिन शाहदरा गोरख पार्क स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में द्वितीय शक्ति स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधिवत पूजन किया गया।
सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि दिल्ली जम्मू हरिद्वार शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन भोर के समय नवरात्र यज्ञ में अमेरिका इजरायल ईरान और खाड़ी देशों के मध्य चल रहे विध्वंसकारी युद्ध की शांति हेतु यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई एवं भोलेभाले मृतकों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में आत्मबल रूपी शक्ति प्राप्त हो इसके लिए द्वितीय शक्ति स्वरूपा मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना की गई।इस अवसर पर प्रबंधक राम वोहरा ने कहा कि किसी भी लड़ाई युद्ध का मूल कारण अहंकार और लोभ होता हैं अपने निहित स्वार्थ अहंकार हेतु पूरे विश्व में संकट की स्थिति सामने आ रही है शीघ्र इसकी शांति की जरूरत है।इनका एक मुख्य कारण यह भी है कि तामसिक कार्य तो निरंतर बढ़ते जा रहे हैं लेकिन आनुपातिक दृष्टि से देखें तो शुभकार्यों में रुचि में कमी आने की वजह भी है। दिल्ली पुलिस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा द्वारा पवित्र गुफा में सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज की समाधि पर वस्त्र चढ़ाकर ज्योत जगाने के साथ क्षेत्र में अमन शांति हेतु प्रार्थना की।मां ब्रह्मचारिणी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया।शक्ति के इस स्वरूप से यह शिक्षा मिलती है कि साधक को भगवद मार्ग पर अग्रसर होते हुए भजन चिंतन मनन बढ़ाने की जरूरत होती हैं इसके फलस्वरूप तप त्याग संयम वैराग्य स्वयमेव बढ़ने लगता हैं।मंदिर परिसर में आयोजित भगवती चौकी में प्रसिद्ध गायक रवि चंचल जी द्वारा महामाई का गुणगान किया गया।सुंदर स्वर लहरियों से आकर्षक भेंटे गाकर रवि चंचल ने भक्तों को भावुकता में भाव विभोर कर दिया जिस पर भक्तसमूह अति आनंदित हुआ।भगवान शंकर और महाकाली की नृत्य नाटिका "रण में कूद पड़ी महाकाली" की भेंट पर प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
मंदिर आए हुए भक्तों के लिए अन्नाहार एवम फलाहार भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
