गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य, कविताएं व सम्भाषण प्रस्तुत किये। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, अर्पित माहेश्वरी, अविक सिंहल एवं अद्विक माहेश्वरी ने इंस्टीट्यूशंस परिसर में तिरंगा फहराया। मेवाड़ परिवार ने राष्ट्रगान गाकर अपनी भावांजलि देश को समर्पित की। सोनाली, तन्नू, रोहित, प्रियंका, खुशी, साक्षी, खुशबू आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर डॉ. अलका अग्रवाल ने गणतंत्र का इतिहास बताते हुए कहा कि आज हमें चुनौतियों का सामना डटकर करना होगा। इसके लिए एकजुट होकर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। संचालन विशाल और भूमिका ने किया।
मेवाड़ में 77वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया
January 27, 2026
0