अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अनुराग साहित्यकार अलंकरण समारोह–2025 के अवसर पर साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री एवं हरसिंगार पत्रिका के संपादक श्री श्याम प्रकाश देवपुरा को राज्यपाल डॉ हरिभाऊ बागडे द्वारा स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, शॉल,श्रीफल, राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम प्रकाश देवपुरा को उनके श्रेष्ठ संपादन के लिए कीर्तिशेष श्री शिवनारायण रावत स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान 2025 से विभूषित किया गया।
इस गरिमामय क्षण में लालसोट विधायक रामविलास मीणा एवं कैलाश चंद्र , संघ प्रचारक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस गौरवशाली क्षण में अखिल भारतीय स्तर पर 31 साहित्यिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर साहित्य, संस्कृति और समाज के अनेक प्रबुद्धजन साक्षी बने।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ रविंद्र कुमार, अंजीव अंजुम संस्थापक सदस्य, पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, लघुकथाकार डॉ रामकुमार घोटड़, उप महानिरीक्षक, डॉ अखिलेश निगम, नरेंद्र निर्मल, रवि पुरोहित, विमल नागला, श्याम सुंदर शर्मा,
संजीव रावत, अनिल नीमला, अंशुल सोनी सहित अनेक साहित्यकार एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
