दिल्ली। 24 मई 2025 को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (BPHO) दिल्ली इकाई ने भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के विपिन गार्डन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह गरिमामयी अवसर संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक योगदान का प्रतीक बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री कमलेश कुमार प्रजापति ने की, जिन्होंने संगठन के प्रारंभिक संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष श्री राकेश सनोरिया ने शिरकत की। उन्होंने संगठन की मजबूती और प्रजापति समाज के उत्थान में संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री श्री हरेन्द्र पंडित और राष्ट्रीय संयोजक, BPHO महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कुसुम गोला उपस्थित रहीं। श्री पंडित ने संगठन की कार्यप्रणाली और विस्तार की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी, वहीं श्रीमती गोला ने महिला सशक्तिकरण को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने महिला सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की और संगठन में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावशाली और मनमोहक शैली में महामंत्री श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। उनके संयोजकत्व में कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का संयोजन श्री हरेन्द्र पंडित ने किया, इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, महिला सदस्य और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक भाषणों और संगठनात्मक योजनाओं ने पूरे समारोह को जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने कुछ रचनाएँ प्रस्तुत की...
बारा वर्षों की यात्रा, संघर्षों का मेल,
BPHO की गौरवगाथा, बन गई है रेल।
हौसला वो है जो वक्त पे हालात बदल दे,
BPHO वो ताकत है जो कायनात बदल दे।
सम्मान वही पाए, जो समाज का दीप जलाए,
जो सबके लिए जिए, वो असली हीरो कहलाए।
जिन्होंने यह कारवां शुरू किया, उन्हें सलाम,
जिन्होंने साथ निभाया, मेरा उन्हें प्रणाम।
समापन है आज कार्यक्रम का, न विचारों का संग,
मिलेंगे फिर नई उड़ान में, लेकर BPHO की उमंग।"
न हाथ में तलवार है, न शब्दों में विष का वार,
फिर भी समाज बदल रहे, ये हैं BPHO के सरदार।
-ओमप्रकाश प्रजापति
कार्यक्रम के अंत में संगठन के सभी पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और आगामी वर्ष की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित श्रीमती सुनीता गोला ने किया तथा प्रजापति समाज की एकता, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए संगठन के संकल्प को दोहराया गया।
इस अवसर पर श्री जवाहर लाल प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर अभिनन्दन किया गया तथा सर्वश्री डॉ. पाल सिंह प्रजापति, राम स्वार्थ पंडित, सिनोद पंडित, सुनीता गोला, ममता रेवालिया, महेंद्र सिंह प्रजापति, ललित प्रजापति, सपना पंडित, नितीश गौरव, सुप्रिया गौरव, सुमित गौरव, शुषमा पंडित, राज कुमार प्रजापति समेत प्रजापति समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।