भजनपुरा के सुदामापुरी में सांसद मनोज तिवारी ने मन की बात का 108वां संस्करण सुना
December 31, 2023
0
भजनपुरा के सुदामापुरी में सांसद मनोज तिवारी ने मन की बात का 108वां संस्करण सुना, भाजपा भजनपुरा मण्डल के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक अजय महावर व जिलाध्यक्ष पूनम चौहान भी उपस्थित रहीं। जिला उपाध्यक्ष विनोद जायस ने कार्यक्रम का संयोजन किया। क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने से देश के महत्वपूर्ण लोगों के विशेष कार्य को जा
नने का अवसर मिलता है जिससे हम सभी को अपने राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है।