हिंदी साहित्य की निस्वार्थ सेवा,
ट्रू मीडिया का लक्ष्य अनुपम।
करते पथ प्रशस्त नवांकुर का,
फहराते हिंदी का सर्वत्र परचम।।
सर्व अंतस शुचि सुरभि विकीर्ण,
ट्रू मीडिया ज्योत्सना दैदीप्यमान।
करते सर्वदा यथार्थ का चित्रण,
हिंदी साहित्य के प्रखर दिनमान।।
संपादक ओम प्रकाश प्रजापति,
मृदुल हृदय, कर्मठ साहित्यकार।
निरंतर ट्रू मीडिया कर रहे प्रशस्त,
श्रेष्ठ कवि,कुशल वक्ता,निर्विकार ।
ट्रू मीडिया उपवन है मधुर, पुष्पित
कर रहे सांस्कृतिक मूल्य संरक्षण।
समर्पित हिंदी साहित्य उत्थान हेतु
गंतव्य साहित्यिक भाव संवर्धन।।
एस पी दीक्षित
उन्नाव, उत्तर प्रदेश