बरनाला - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से बरनाला ब्रांच द्वारा शहर के सिविल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन के सेवादार भाई-बहनों ने निस्वार्थ भाव से सफाई की।
बरनाला ब्रांच के संयोजक जीवन गोयल ने बताया कि बरनाला सिविल अस्पताल और जच्चा बच्चा अस्पताल के अंदर चारदीवारी के साथ लगते एरिया की सफाई की गई। यहां बता दें कि अस्पताल के बाहरी हिस्से में काफी गंदगी थी जिस से अक्सर मरीजों के साथ आए परिजनों या रिश्तेदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं स्थानों पर उन्हें बैठकर आराम करना होता था या वहीं बैठकर उन्हें खाना पीना होता था, वहां बहुत गंदगी थी। मिशन के सेवादरों ने उपयुक्त स्थानों की सफाई की और उस स्थान का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि सतगुरु माता जी का भी यही संदेश है कि प्रदूषण मन के अंदर और या बाहर दोनों जगह हानिकारक है। जहां हमने इस परमात्मा को अपने मन में बसा कर अपने मन को साफ रखना है उसी तरह जो ये बाहर का प्रदूषण है उस से भी हम ने साफ रखना है जिस से हमारा तन भी स्वस्थ रहे। उन्होंने यह भी बताया कि निरंकारी मिशन का 76वां वार्षिक समागम भी 28 से 30 अक्टूबर तक समालखा में होने जा रहा है, जिसकी तयारिओं के लिए बरनाला ब्रांच के भाई-बहन एक सप्ताह की सेवा में योगदान देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सेवाओं में योगदान डाल कर सतगुरु से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
सिविल अस्पताल के एस. एम. ओ. तपिंदरजोत कौशल ने कहा कि मौजूदा मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा है, जिसके लिए हमारे आसपास साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है। चूँकि अब डेंगू की बीमारी बहुत फैल रही है। यह निरंकारी मिशन के सेवादरों का एक सराहनीय कदम है जो वे मानवता के कल्याण के लिए आगे आए और सभी के स्वास्थ्य के लिए यह स्वच्छ अभियान चलाया।
सिविल अस्पताल के मुख्य फार्मेसी अधिकारी जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि निरंकारी मिशन के सतगुरु माता जी का अति धन्यावाद किया जिन की सिखलाई की बदौलत ये सेवादार मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, फिर चाहे स्वच्छता अभियान हो या रक्तदान शिविर आदि, ये सेवादार बिना किसी स्वार्थ के हमेशा सेवा के लिए आगे आते हैं।