दिल्ली यमुना विहार निवासी मंदिरों के पुजारियों की सेवा में सदैव सेवार्थ एवं समाजसेवी संजय शर्मा को दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संस्कृत अकादमी की गर्वनिंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया । इस नियुक्ति की घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा जी द्वारा की गई । एवं इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए संजय शर्मा को शुभकामनाएं दी ।
नियुक्ति के उपरांत दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने संजय शर्मा जी को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया तथा उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।
इस दायित्व के उपरांत यमुना विहार स्थित संजय शर्मा जी के आवास पर सामाजिक कार्यकर्ताओं राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने आकर अपने आशीर्वाद रूप में शुभ कामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि संस्कृत अकादमी की गवर्निंग बॉडी का सदस्य बनाया जाना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है और एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी भी है उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं दिल्ली राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के विजन के अनुसार कार्य करते हुए दिल्ली में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देते हुए समाज संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करते हुए प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे ।

