आज दिनांक 25-10- 2026 को दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी लि की वार्षिक आम सभा एवं प्रबंधन समिति चुनाव बैठक का आयोजन सी-259 एल आई जी फ्लैट ईस्ट आफ लोनी रोड दिल्ली- 110093 पर किया गया। पूर्व उप शिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार डॉ एम पी एस दांगी जी की अध्यक्षता में बैठक द्वारा एजेण्डे के सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गए। वर्ष 2025-2026 में समिति द्वारा वर्ष भर स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण तथा नेत्रदान जैसे समाजोपयोगी विषयों पर ओनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए भी 46 हजार रुपये का शुध्द लाभ अर्जित किये जाने के लिए श्री जितेंद्र कुमार तोमर जी ने प्रबंधन मंडल को बधाई दी।
निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द पाल सिंह जी के द्वारा
कराये गये प्रबंध समिति चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।
अध्यक्ष- श्री शिव दत्त सिंह
उपाध्यक्ष- श्री गौरव त्यागी
सचिव- श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन
कोषाध्यक्ष- श्री सतेन्द्र कुमार
संयुक्त सचिव- श्री रविन्द्र कुमार शर्मा
डायरेक्टर- श्री जितेंद्र तोमर
डायरेक्टर- श्री राम सिंह पाराशर
डायरेक्टर- श्रीमती शारदा रानी
डायरेक्टर- श्रीमती ममता कुमारी।
दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को नई उपलब्धि के लिए बधाई दी।

