श्राद्ध पर्व के अवसर पर लायन्स क्लब दिल्ली किरण द्वारा आर्य समाज गौशाला, गाजीपुर में गो-पूजन एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौमाताओं के लिए 75 बोरी हरा चारा, 5 किलो आटे की रोटियां, गुड़ एवं सेंधा नमक वितरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री सचिन गर्ग, श्रीमती अशुल गर्ग एवं श्री अनिल बंसल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपने आशीर्वचन प्रदान किए। क्लब के अध्यक्ष ने घोषणा की कि प्राणीमात्र की सेवा के संकल्प के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रत्येक माह गौशाला में हरे चारे का वितरण किया जाएगा। साथ ही, आगामी नवरात्रि के अवसर पर 100 बोरी हरा चारा गौमाताओं को समर्पित किया जाएगा।
क्लब के सचिव लायन सागर गर्ग ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी 22 नवंबर 2026 को क्लब द्वारा अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं के लिए आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में योग्य वर- वधुओं का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा यह 14वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष लायन विकास बंसल, पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश बिंदल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजली गुप्ता, लायन संजय गुप्ता, लायन संजय अग्रवाल, लायन भूपेंद्र तिवारी, लायन सुरेन्द्र त्यागी, लायन शिव कुमार बंसल, लायन पारुल गोयल, लायन पदम गोयल, लायन मनीष जैन, लायन अर्चना गोयल एवं लायन योगेन्द्र बंसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से गौमाताओं को हरा चारा वितरित कर गौसेवा में सहभागिता की।
सम्भागीय अध्यक्ष लायन विकास बंसल ने घोषणा की कि 15 अक्टूबर 2026 को रामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ के लीला मैदान में क्लब की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लायन्स प्रान्त 321ए3 के सभी पूर्व प्रांतपाल उपस्थित रहेंगे।
