23वीं जनपदीय सेठ मुकन्दलाल चल वैजयन्ती वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
October 09, 2026
0
08 अक्टूबर 2026 को विद्यालय के स्वराज हॉल में 23वीं जनपदीय सेठ मुकन्दलाल चल वैजयन्ती वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता का विषयः "परीक्षाएं छात्रों की असली प्रतिभा का आकलन करती हैं।" रहा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती भावना अग्रवाल, सदस्य, विद्या केन्द्र ने की. और उन्होने दीप प्रज्जवल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रोफेसर रचना प्रसाद, प्राचार्या, वी०एम०एल०जी० कॉलेज, गाजियाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य, डॉ० कर्मवीर सिंह ने सभी अतिथि, विभिन्न कालिजों से आये प्रधानाचार्यो शिक्षक / शिक्षिकाओं, प्रतियोगी छात्र/ छात्राओं का एवं निर्णायक मण्डल का अभिनन्दन किया। निर्णायक मण्डल साहित्यकार श्री नीरज त्यागी, ट्रू मीडिया के संपादक- श्री ओमप्रकाश प्रजापति, शिक्षाविद एवं कवी रोहित रोज रहे, प्रतियोगिता का संचालन डा० निवेदिता शर्मा ने किया। उपर्युक्त प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा। पक्ष- प्रथमः नमन कुमार, होली चाइल्ड हायर सेकन्ड्री स्कूल, गाजियाबाद। द्वितीयः- रागिनी, सुशीला बालिका इण्टर कालिज, गाजियाबाद। तृतीयः- वैष्णवी शर्मा, पुलिस मार्डन स्कूल, हर सांव, गाजियाबाद। विपक्ष-प्रथमः- गगनदीप, सेठ मुकन्दलाल (वि०के०) इण्टर कालिज, गा०बाद, द्वितीयः- तनिष्का डबराल, चौ० छबीलदास पब्लिक स्कूल, गा०बाद, तृतीयः- मानवी, सुशीला बालिका इण्टर कालिज, गा०बाद, अन्त में सेठ मुकन्दलाल चल वैजयन्ती वाद-विवाद प्रतियोगिता की ट्राफी सुशीला बालिका इण्टर कालिज, गाजियाबाद को प्रदान की गयी। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में श्री रामप्रकाश प्रजापति, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री धंनजय बाबू, एवं कालिज के समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

