आज दिनांक 03 सितम्बर 2026 को दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा नेत्रदान जागरूकता पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डा रवि अम्बैष्ट अध्यक्ष गवर्नमेंट एम्प्लाईज अर्बन टी सी सोसायटी झंडे वालान नई दिल्ली द्वारा किया गया। अपने संम्बोधन में डा अम्बैष्ट जी ने इस समाज उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा हर जरूरत मंद को कोर्निया उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान की अपील की। पूर्व विज्ञान शिक्षक श्री देवेन्द्र पाल सिंह दलाल जी ने अपने संबोधन में बताया कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता की कमी के कारण भारत में अंधत्व की दर बढी है। पी जी आई चंडीगढ़ के आकड़ों के अनुसार पी जी आई नेत्र बैंक को 2025-26 में 500 कोर्निया प्राप्त हुए जबकि प्रतिक्षा सूची 1000 की थी। दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने बताया कि दिल्ली हैल्थकेयर प्रत्येक वर्ष 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन करती है। इस दौरान समिति के वालिंटर विभिन्न संस्थाओं में जाकर लोगों को नेत्रदान हेतु जागरूक करते हैं तथा नेत्रदान के इच्छुक व्यक्तियों के संकल्प पत्र भरते हैं। श्री सारन जी ने बताया कि भारत में नेत्रदान की कम दर अंधविश्वास एवं अज्ञानता है। जबकि हमारे पडोसी देश श्रीलंका में नेत्रदान परिवार की परम्परा है चुकी है जिसके परिणामस्वरूप श्री लंका कई देशों को कोर्निया उपलब्ध कराता है। गुजरात स्टेट कोआपरेटिव यूनियन अहमदाबाद की विद्वान अनुदेशक श्रीमती दीपशिखा सिंह जी ने कार्यक्रम में निमंत्रण के लिए दिल्ली हैल्थकेयर का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। अपना संस्मरण साझा करते हुए श्रीमती दीप शिखा सिंह जी ने बताया कि अपने परिवार की परम्परा के अनुसार मैंने अपने इक्कीस वें जन्मदिन पर नेत्रदान के साथ साथ देहदान का संकल्प कर चुकी हैं। उन्होंने आगे जोडा कि यदि दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी मुझे नेत्रदान जागरूकता विंग का अवैतनिक ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त करती है तो मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझूँगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवयित्री एवं लेखिका श्रीमती सरिता गुप्ता जी ने नेत्रदान को महादान बताया तथा इसका जागरूकता अभियान चलाने के लिए दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को बधाई दी।
कार्यक्रम में डा नीतू जैन, श्रीमती सविता रानी, कुमारी डिम्पल, जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री मुकेश प्रजापति, कुमारी खुशी तेवतिया, श्रीमती चंचल, श्रीमती अनीता चौधरी बागपत ने गरमजोशी से भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने नेत्रदान जागरूकता पर स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी।
आओ सब मिल आज शपथ लें बंधु नेत्रदान की।
दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव है इक सुंदर बानगी।
नेत्रदान की कम दर बंधु हम सब की अज्ञानता,
संकल्प कर नेत्रदान तू धन्य क्यों नहीं मानता,
अंध विश्वास से बाहर निकल यह कृपा कृपा निधान की।
इथोपिया और यू एस ए में नेत्रदान सब करते,
काम किसी के आये ये संकल्प फार्म भरते,
विश्व पटल पर होती चर्चा श्री लंका के अभियान की।
आओ सब मिल आज मनायें नेत्रदान पखवाड़ा,
घर घर अलख जगा दे सारन बनकर तू हलकारा,
फार्म अपना भर दे जल्दी घड़ी बड़ी आवाहन की।
जागरूकता से इक दिन बंधु मिले सभी को दृष्टि,
देख सके हर भाई बहना रंग सारे इस सृष्टि,
परिवार की बने परम्परा जिस दिन लक्ष्य महान की।
दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव करती निस दिन चर्चा,
मरकर जीने में बंधु लगे न कोई खर्चा,
सारन नित्य चलाता मुहिम नेत्रदान की।
डॉ श्राफ अमर ज्योति 2026 है उत्तम आयोजन,
आई डोनर बैनिफिशरी का जहाँ होता सम्मेलन,
डॉ श्राफ होस्पिटल की झांकी आज आलीशान थी।
गजेन्द्र पाल सिंह सारन अध्यक्ष
दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी दिल्ली।
