दिनांक 21 सितम्बर 2026 को पंजीयक सहकारी समितियां द्वारा संसद मार्ग स्थित पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय परिसर में नोलेज कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पंजीयक सहकारी समितियां श्री कृष्ण कुमार सिंह जी, स्पेशल रजिस्टरार श्री राजा बाबूजी तथा उपपंजीयक श्री राकेश कुमार सिंह जी, दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन महामंत्री श्री विजय मोहन जी एवं यूनाइटेड टी सी सोसायटी फैडरेशन अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी एवं सहकारिता के नायक श्री राम अवतार नैय्यर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एंकर श्रीमती रीना वर्मा जी ने बताया कि पंजीयक सहकारी समितियां द्वारा दिल्ली में 17 सितम्बर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक "सेवा माह" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत आज नोलेज केम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के सहकारी विद श्री अनुराग डांग जी ने सहकारिता के छ पिलरों को विस्तार पूर्वक समझाया। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के डिप्टी डायरेक्टर श्री अनन्त दूबे जी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी जी द्वारा केन्द्रीय सहकारिता के शुभारंभ को एक एतिहासिक कदम बताया तथा सहकारिता के अंतर्राष्ट्रीय सिध्दांतों सविस्तार व्याख्या की। श्री सुनील गुप्ता जी ने सहकारी एक्ट की कम्पलाइसं की डोक्टराइन की। श्री विजय मोहन जी ने अपने अपने चुटकीले अंदाज में पंजीयक द्वारा सहकारी संस्थाओं में लम्बे समय तक आर ओ की नियुक्ति पर नाराजगी जाहिर की। प्रश्नोत्तर काल में प्रति बागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के पंजीयक कार्यालय की ओर से संतोष जनक उत्तर दिये गए जिसका प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया।अन्तर्राष्ट्रीय जादूगर श्री खरबंदा जी ने पंजीयक महोदय को पौधा भेंट कर पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने पिछले 35 वर्ष में पहली बार ऐसा भव्य एवं दिव्य आयोजन कराने के लिए पंजीयक महोदय एवं टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की। "ऊँ जय सहकारिता माता " पर श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा सहकारिता आरती की प्रस्तुति सभी प्रतिभागियों द्वारा सहराई गई। जस्सको की ओर से श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी, श्री आनन्द पाल सिंह चौहान जी, श्री देवेंद्र शर्मा जी एवं श्री एम पी एस दांगी जी द्वारा माननीय पंजीयक श्री कृष्ण कुमार सिंह जी एवं स्पेशल रजिस्ट्रार श्री राजाजी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
श्रीमती रीना वर्मा जी की शानदार एन्करिगं सभी प्रतिभागियों द्वारा सहराई गई।डिप्टी रजिस्ट्रार श्री राकेश कुमार सिंह जी के वोट आफ थैंक्स एवं लजीज रैफरैशमेंट पाकर प्रतिभागियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
