विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील कुमार विमल डिप्टी कमिश्नर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने समिति द्वारा अपने सदस्यों की आर्थिक सहायता के साथ साथ मेधावी पुरस्कार दिये जाने, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे जन उपयोगी मुर्दो पर वर्ष भर कार्य करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को शीतला सोसायटी के प्रबंधक श्री देवेंद्र शर्मा, दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के पूर्व डीजीएम श्री आनंद चौहान, पूर्व उपनिदेशक दिल्ली सरकार डॉ. एम पी एस दांगी तथा पूर्व प्रधानाचार्य एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं लेखक श्री राम चरण सिंह साथी द्वारा संबोधित किया गया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। समिति द्वारा स्वर्गीय श्री कृपाल सिंह यादव मैमोरियल अवार्ड उनकी सुपुत्री श्रीमती रेनू यादव तथा स्वर्गीय श्री सत्यपाल यादव मैमोरियल अवार्ड उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बिमलेश यादव को प्रदान किया गया। डा. श्राफ आई चैरिटी सेंटर भजनपुरा की वीजन कांसिलर श्रीमती पूनम पाल को बैस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से नवाजा गया। मेधावी पुरस्कार पाकर सदस्यों के बच्चे एवं अभिभावक बहुत खुश हुए। सेवा निवृत्त सदस्यों का सम्मान करते हुए समिति सचिव ने उन्हें भावी सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन द्वारा कार्यालय स्टाफ़ को समर्पित किया गया। वरिष्ठ डायरेक्टर श्री विजय सिंह बैस्ट डायरेक्टर आफ दी ईयर 2026 पाकर फूले नहीं समाये। बैस्ट एम्पलोई आफ दी ईयर- 2026 समिति प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया को प्रदान किया गया। समिति सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शारदा रानी को ट्रू मीडिया समूह के मुख्य संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा ट्रू मीडिया गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। संगीत सम्राज्ञी कुमारी मोंटी ने अपने मधुर स्वर से सरस्वती वंदना एवं भजनों की प्रस्तुति दी जिसका तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत किया गया।
जस्सको वार्षिक सभा में श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन को ट्रू मीडिया गौरव सम्मान से नवाजा
September 13, 2026
0
12 सितम्बर 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि की 36 वीं वार्षिक आम सभा की बैठक श्री शिव दत्त सिंह जी की अध्यक्षता में स्वर्णकार धर्मशाला पूर्वी ज्योति नगर दिल्ली पर आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अतिथि गण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेण्डे के सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गये। बैठक में 2025-26 वित्त वर्ष के लिए शेयर मनी पर 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा का तालियों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेन्द्र कुमार ने जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि प्रबंधक मंडल की भूरि भूरि प्रशंसा की। समिति संस्थापक श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन को सहकारिता रत्न अवॉर्ड से नवाजते हुए श्री योगेन्द्र कुमार ने इफको भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। साथ ही समिति द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में इफको की ओर से निशुल्क एक हजार नीम के पेड़ देने की घोषणा की। कृषि उत्पादन वृद्धि तथा टिकाऊ खेती में इफको की भूमिका का वर्णन करते हुए श्री योगेन्द्र कुमार ने इफको को पूर्णतः किसानों का स्वामित्व बताया। इस अवसर पर समिति द्वारा सदस्यों एवं आमजन के लिए आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच, रक्त जांच, हड्डी जांच तथा दंत जांच केम्प की मुख्य अतिथि द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
