भारतीय सिंधु शक्ति को सम्मान
August 17, 2026
0
सिंधी रंगमंच के प्रति समर्पित सिंधी संस्था भारतीय सिंधु शक्ति को गत् १६ अगस्त को हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा दिल्ली के अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र मे दिल्ली की बाल व महिला विकास मंत्रालय की सचिव श्रीमती रश्मि सिंह के कर कमलो सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से डॉ. दीपक गुरनानी ने यह सम्मान ग्रहण किया। संस्था को यह सम्मान उनके सिंधी भाषा के संवर्धन के लिए दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से सिंधी नाटको का मंचन है। दिल्ली में भारतीय सिंधु शक्ति ही एकमात्र संस्था है जो नियमित रूप से सिंधी नाटको का मंचन कर रही है।
