80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समाज कल्याण व शैक्षिक ट्रस्ट भजन पुरा दिल्ली 110053 द्वारा ट्रस्ट के संस्थापक श्री कृष्ण पाल सिंह तोमर जी के मार्ग दर्शन में गढी मंडू स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में असमय काल के गाल में समाये दिवंगत बच्चों को याद कर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। तत्पश्चात ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सुशील चौहान, डा मनोज कुमार मलिक, श्री योगेन्द्र कुमार, सुनील चौधरी, डा शीला देवी मलिक, श्री कुंवर पाल सिंह, श्री अतर सिंह, श्री विनोद राणा, श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन एवं डा सोबिन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रस्टी, सदस्यगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम में 100 से अधिक पेड़ लगाये गये।
