गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में ’प्रतिभा-2026’ नाम से क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद को समर्पित 19वें प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में दिल्ली-एनसीआर के 33 स्कूलों के कुल 721 विद्यार्थियों ने धूम मचा दी। अंतिम दिन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी नृत्य शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि प्रतिभा-2026 समारोह में इस बार दिल्ली-एनसीआर के 33 स्कूलों के 721 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विगत 19 सालों में कुल 35,492 विद्यार्थियों को मेवाड़ अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए एक समर्थ मंच प्रदान कर चुका है। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में कुल 9 प्रतियोगिताएं हुईं। उनका यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उनको देश और समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इनमें देशभक्ति व समाज के प्रति संवेदनशीलता का भाव पैदा करना होगा। तभी देश विकसित व खुशहाल होगा। इससे पूर्व डाॅ. गदिया एवं निदेशक डाॅ. अलका अग्रवाल ने दीप जलाकर समारोह की विधिवत शुरुआत की। भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के सुविख्यात संगीतज्ञ हरिदत्त गौतम, प्रतियोगिताओं के निर्णायकों सुप्रसिद्ध कवयित्री डाॅ. तारा गुप्ता एवं निवेदिता शर्मा को शाॅल और पौधे देकर सम्मानित किया गया। अंतिम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय “आज के युवाओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव” रखा गया था। जबकि नृत्य प्रतियोगिताओं के विषय “देशभक्ति” एवं “भक्ति” रखे गए। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को नकद राशि, ट्राॅफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजित नृत्य के रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगाये।
बाॅक्स
परिणाम-
एकल गायन स्पर्धा
प्रथम-खनक, दयानंद विद्यापीठ
द्वितीय-तनिष्क, गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल
तृतीय-कुमकुम, सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज
चेयरमैन अवार्ड-रश्मि, राम किशन इंस्टीट्यूट
समूह गायन स्पर्धा
प्रथम-कुमकुम एवं समूह, सुशीला इंटर कॉलेज
द्वितीय-भूमि एवं समूह, फेयर चाइल्ड स्कूल
तृतीय-रीवा एवं समूह, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल
एकल नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम-सुहाना, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल
द्वितीय-लाव्या, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय
तृतीय-मोहम्मद सुभान, श्री लाल चंद स्कूल
चेयरमैन अवार्ड-वर्णिका, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल
समूह नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम-मानसा एवं समूह, महाराजा अग्रसेन स्कूल
द्वितीय-आयुषी एवं समूह, गीता संजय मेमोरियल स्कूल
तृतीय-अनुराधा एवं समूह, वरदान इंटरनेशनल स्कूल
