ग्वालियर लक्ष्मीगंज प्रजापति समाज द्वारा श्री काशीबाबा देव सरकार की पावन कृपा से भव्य 'प्रजापति गोठ मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ख्यालेन्द्र प्रजापति जी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमसिंह रौतले जी विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नारायण दास प्रजापति जी, श्री सुरेश कुमार प्रजापति जी ने विशेष रूप से शिरकत की, जहाँ समाज के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली।
कार्यक्रम के संयोजक श्री लालू प्रजापति जी ने अतिथियों का बड़े आत्मीय भाव से साफा एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। उनके इस उत्कृष्ट आतिथ्य, स्नेह और अपनत्व ने समारोह में चार चांद लगा दिए। अतिथियों द्वारा उनके इस स्नेहिल व्यवहार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री भालचन्द्र प्रजापति जी एवं कार्यक्रम का छायांकन श्री रवि प्रजापति व देवेन्द्र प्रजापति ने किया।
गोठ प्रसादी के साथ बिखरे सामाजिक समरसता के रंग
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, ऊर्जावान युवाओं और मातृशक्ति का एक अद्भुत समागम देखने को मिला। सभी ने आपस में मिलकर सामाजिक विषयों पर चर्चा की और आत्मीय मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सभी उपस्थित जनों ने शुद्ध घी से निर्मित स्वादिष्ट 'गोठ प्रसादी' ग्रहण की। इस सामूहिक भोज ने आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया।"ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, समरसता, संस्कृति और संगठन की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। समाज को एकजुट रखने में इस तरह के आयोजनों की महती भूमिका है।" सुख-समृद्धि की कामना
समारोह के अंत में सभी ने श्री काशीबाबा देव सरकार के चरणों में शीश नवाया और प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा और आशीर्वाद संपूर्ण प्रजापति समाज और समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे। यह आयोजन समाज के संगठन और एकजुटता के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गया।
