सहकारिता सप्ताह समापन पर दिल्ली की उत्कृष्ट सहकारी हस्तियां सम्मानित।
July 10, 2026
0
दिनांक 6 जुलाई 2026 को केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर सहकारिता सप्ताह का समापन समारोह कार्यक्रम एन डी एम सी कनवेंशन सेंटर पालिका केंद्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सेकेरेटरी कोआपरेशन दिल्ली सरकार आई ए एस के कर कमलों द्वारा जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी लि के महासचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को सहकारिता आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए सर्टिफिकेट आफ एपरिशिएशन प्रदान किया गया। माननीय पंजीयक सहकारी समितियां दिल्ली सरकार के द्वारा किये गए इस आयोजन का शुभारंभ सहकारी संवाद कार्यक्रम से हुआ जिसमें दिल्ली के उत्कृष्ट सहकारी नेताओं द्वारा सहकार से समृद्धि के लिए केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा पिछले पांच वर्ष में किये गए नये प्रयास का लेखाजोखा पेश किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती बांसुरी स्वराज सासंद द्वारा अलग सहकारिता मंत्रालय बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी तथा पिछले पांच वर्ष में माननीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा की गई 60 से अधिक पहलों के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की गई। दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री श्री रवि इन्द्राज सिंह जी ने बताया कि सहकारिता हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने घोषणा की कि वे सहकारिता के लिए समर्पित हैं तथा नित्य प्रति प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहता हूँ। सहकारिता में नवाचार के लिए कोई भी व्यक्ति मुझसे बिना किसी झिझक के मिल सकता है। सहकारिता मंत्री के रूप में यह मेरा उत्तरदायित्व है।उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित किये गए सभी उत्कृष्ट सहकारी बन्धुओं को बधाई दी। कार्यक्रम में दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन के महामंत्री श्री विजय मोहन जी तथा दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य श्री एस सी प्रधान जी सहित कई सहकारी हस्तियों को सम्मानित किया गया। दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डॉ बिजेन्द्र सिंह जी ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले 40 वर्ष के इतिहास में दिल्ली में किसी पंजीयक सहकारी समितियां दिल्ली सरकार का यह पहला प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माननीय पंजीयक सहकारी समितियां दिल्ली सरकार के इस प्रयास से सहकारिता आन्दोलन में नई ऊर्जा का संचार होगा। पंजीयक सहकारी समितियां द्वारा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एक सुन्दर फोल्डर भेंट किया गया। हाई टी के आयोजन के पश्चात् कार्यक्रम की समाप्ति की गई। गजेन्द्र पाल सिंह सारन सचिव जस्सको।
