भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के पांच साल पूरे होने पर मनाये जा रहे सहकारी सप्ताह में जस्सको द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित।
July 03, 2026
0
आज दिनांक 2 जुलाई 2026 को माननीय पंजीयक सहकारी समितियां दिल्ली सरकार के गरिमामयी निर्देशन में भारत सरकार के केन्द्रीय सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के प्रेरणादायी एवं महान नेतृत्व में केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय स्थापना के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने पर जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी द्वारा अपने कार्यालय प्रांगण में दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन के सहयोग से एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक मनाये जा रहे सहकारी सप्ताह में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर क्राइम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य श्री एस सी प्रधान जी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जस्सको अध्यक्ष श्री शिवदत्त सिंह त्यागी एवं शीतला कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के प्रबंधक श्री देवेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 39 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन एल आई जी ईस्ट आफ लोनी रोड़ स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में किया गया। जिसमें प्रबंधक समिति के सदस्यों एवं कार्यालय स्टाफ ने बढ चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर फलदार एवं छायादार 80 वृक्ष लगाये गये तथा सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम के तीसरे भाग में दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के सहयोग से जस्सको समिति के सदस्यों एवं आमजनता के स्वास्थ्य जांच के लिए एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एलोपैथी, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी से 100 से अधिक रोगियों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाई वितरित की गई। कार्यक्रम में डा अभिमन्यु सिंह, डा नीतू जैन एवं उनकी टीम की सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। - गजेन्द्र पाल सिंह सारन सचिव जस्सको
