विश्व मातृ दिवस पर ओनलाइन वैबीनार का आयोजन
May 11, 2026
0
आज दिनांक 10 मई 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव सोसायटी लि के तत्वावधान में दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के सौजन्य से विश्व मातृ दिवस पर ओनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व उप शिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार डा एम पी एस दांगी जी एवं जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री दांगी जी ने अपने संबोधन में बताया कि दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी समसामयिक समस्याओं के प्रति आम जनता को जागरूकता करने के उद्देश्य से वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों और ओनलाइन वैबीनार का आयोजन करती है जो कि सीमित साधनों के होते हुए बहुत बड़ी बात है जिसको पूरा श्रेय दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को जाता है।उन्होंने बताया कि माँ से छोटा कोई शब्द नहीं और मां से बड़ा कोई पद नहीं। बावजूद इसके आज बहुत सी मां आज वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर हैं। यह बहुत ही गम्भीर विषय है।पूर्व विज्ञान शिक्षक श्री देवेंद्र पाल सिंह दलाल जी ने अपने बताया कि जहाँ शिशु जन्म लेता है वह घर उसकी प्रथम पाठशाला है और उसकी माँ उसकी प्रथम शिक्षक। गुरु गोविंद दोऊ खड़े,काके लागे पाय। बलिहारी गुरु आपने गोबिंद दियो बताय। इस प्रकार माँ को ईश्वर से भी बड़ा स्थान दिया गया है। वरिष्ठ कवयित्री डा सरिता गुप्ता जी ने बताया कि माँ के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं। यहाँ तक कि ईश्वर ने भी इस संसार में मां के पेट से ही जन्म लिया है तथा मां को कृतार्थ किया है। अतः सस्सांरिक प्राणियों को मां की महिमा एवं गरिमा समझना चाहिए।दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने बताया कि सबसे पहले एना जार्विस ने अपनी माँ के संघर्ष एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए मातृ दिवस का आयोजन किया। तभी से प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है। अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता है। संतान के लिए मां के बलिदान को शब्दों में व्यक्त नही किया जा सकता। मां के सम्मान में एक बच्चे के उदगार से इसे समझा जा सकता है मेरी माँ है कितनी प्यारी। कितनी प्यारी, कितनी न्यारी। अपने तन से जीवन देकर, मुझको यह संसार दिखाती। मीठी मीठी लोरी गाती, लोरी गाकर मुझे सुलाती। मुझे पढाती, मुझे दिखाती। सच बोलना मुझे सिखाती। मेरी माँ है कितनी प्यारी, कितनी प्यारी कितनी न्यारी। संतान के लिए मां द्वारा किये गए त्याग और बलिदानों के लिए इस अवसर पर श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती नीतू जैन एवं डॉ रवि अम्बेस्ट जी द्वारा मां के प्रति ताउम्र कृतज्ञ रहने की सीख दी। जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया द्वारा वर्ष में एक दिन मातृ दिवस मनाने के बजाय हर दिन मां के संघर्ष को याद करने एवं उसके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। कार्यक्रम में चौधरी योगेन्द्र कुमार योगी, श्री आस बीर सहलौत, कुमारी डिम्पल, श्रीमती सविता रानी ,उज्जवल मलिक, श्री मुकेश कुमार, कुमारी निधि पाल, श्रीमती बिन्देश्वरी सहित बडी़ संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डा एम पी एस दांगी जी द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
