सोशल मीडिया के युग में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अवैज्ञानिक समाधानों से बचने की सलाह
April 08, 2026
0
आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक ओनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के उपायुक्त डा. सुशील कुमार विमल जी द्वारा किया गया। डा विमल जी ने सबसे पहले कार्यक्रम संयोजक श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी को इस अति उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया के युग में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अवैज्ञानिक समाधानों से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें। (Together for health. Stand with Science.) यह थीम स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं का मुकाबला करने, वैज्ञानिक साक्ष्यों में विश्वास बढाने और मानव, पशु व पर्यावरणीय स्वास्थ्य (One Health) को एकजुट करने पर केन्द्रित है। पूर्व विज्ञान शिक्षक श्री देवेन्द्र पाल सिंह दलाल जी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस डबल्यू एच ओ की स्थापना दिवस 7 अप्रैल 1948 को चिन्हित करता है। जबकि पहला स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया के सामने आने वाली प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नीति निर्माताओं का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है ।
अहमदाबाद स्थित गुजरात स्टेट कोआपरेटिव यूनियन की सहायक अनुदेशक श्रीमती दीपशिखा सिंह ने बताया कि नियमित व्यायाम, योग एवं पैदल चलकर हम अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें प्रतिदिन 10000 कदम पैदल अवश्य चलना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच द्वारा केंंसर जैसी क्रोनिक बीमारी का शुरूवाती स्तर पर पता लगा कर पूर्ण ईलाज संभव है। गवर्नमेंट एम्प्लाईज कोआपरेटिव अर्बन थ़्रिफ़्ट् एंड क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ रवि अम्बैस्ट जी ने अपने संबोधन में बताया कि दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर काम करते हुए वर्ष भर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करती है। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर यह समिति वन हैल्थ ( One Health) दृष्टिकोण का अक्षरशः अनुपालन कर रही है। डॉ सरिता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। क्योंकि अगर वे अस्वस्थ रहेगें तो वर्ष भर दिल्ली हैल्थकेयर के कार्यक्रम कैसे चल पायेंगे? कार्यक्रम में श्रीमती निशा शर्मा, डॉ अशोक कुमार तिवारी जी , जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, गजेन्द्र पाल सिंह सारन सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली हैल्थकेयर कोआपरेटिव सोसायटी के चीफ पैटर्न डॉ एम पी एस दागी जी द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
